सगमा(गढ़वा)। झारखण्ड सरकार राज्य फसल राहत योजना को लेकर कटहर कला पंचायत सचिवालय में शनिवार को किसान गोष्ठी का आयोजन किया गया। इस दौरान किसानों को ऑनलाइन पंजीकरण के लिए आवश्यक दस्तावेज की जानकारी दी गई। पंचायती राज्य पदाधिकारी ओम प्रकाश सिंह और पंचायत सचिव सूर्यदेव देव सिंह द्वारा किसानों को आवेदन करने में हो रही समस्या का समाधान किया गया। इस दौरान मुखिया कलावती देवी ने बताया कि किसानों के आवेदन को युद्ध स्तर पर सत्यापित कर ऑनलाइन के लिए किसानों को प्रोत्साहित किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि सगमा प्रखंड में कम वर्षा होने के कारण सुखाड़ की स्थिति उत्पन्न हो गयी है। किसानों ने खरीफ़ फसल के लिए अपने जमा पूंजी को खेत तैयार करने और बिचड़ा करने में लगा दिया है। लेकिन कम वर्षा होने के कारण किसानों में घोर मायूसी है। इस सुखाड़ की विकट समस्या में किसानों को राहत पहुंचाने के लिए सरकार द्वारा चलाया जा रहा फसल राहत योजना वरदान साबित होगा। 10 डिसमिल से लेकर पांच एकड़ तक खेत वाले किसानों को पंजीकृत किया जा रहा है। मौके 20 सूत्री अध्यक्ष रेयाज अंसारी, पूर्व जीप सदस्य नंदगोपाल यादव, मुखिया प्रतिनिधि राजेंद्र राम सभी वार्ड सदस्य शम्भू ठाकुर सहित कृषि कर्मी मौजूद थे।
Advertisement







Users Today : 19
Total Users : 350082
Views Today : 37
Total views : 503681