भवनाथपुर(गढ़वा)। अरसली दक्षिणी पंचायत सचिवालय के सभागार में मुखिया अनिता देवी की अध्यक्षता में किसान गोष्ठी का आयेजन किया गया।
गोष्ठी में खेती, उत्पादन व किसानों की समस्या के संबंध में चर्चा किया गया। पंचायत सचिव राजगीर कुमार ने झारखंड राज्य फसल राहत योजना के बारे में जानकारी देते हुए कहा कि सरकार ने धान और मक्का के फसल की क्षति होने पर क्षतिपूर्ति राशि देने का निर्णय लिया है इसमें 30 से 50 प्रतिशत प्रति एकड़ फसल क्षति होने पर तीन हजार रुपये और 50 प्रतिशत से अधिक फसल नष्ट होने पर चार हजार रुपये देने का निर्णय लिया है। भाजपा मंडल अध्यक्ष सोनाकिशोर यादव ने कहा कि किसानों को खेती में कृषि से जुड़े सहायक व्यवसाय जैसे वर्मीकंपोस्ट, पशुपालन, मुर्गी पालन और बागवानी अपने संसाधनों के अनुसार अवश्य करना चाहिए। जिससे कम खर्च में अधिक आमदनी हो सके।
रोजगार सेवक शशि कुमार के द्वारा “हर घर झंडा, हर घर तिरंगा” कार्यक्रम के सफल संचालन हेतु कार्यक्रम की जानकारी देते हुए उपस्थित सभी लोगों से अपने घर पर तिरंगा झंडा लगाने, प्रभात फेरी करने कि अपील की गई। मौके पर उपमुखिया दयानंद यादव, वार्ड सदस्य ताहिर अंसारी, वशीर अहमद, सुनील साह, रीता देवी, सुरेन्द्र सिंह, उदय सिंह, लालनाथ यादव, अनुज यादव, कामेश्वर सिंह, विजय बियार, सुजीत ठाकुर, सुनील यादव, रीना देवी, कौशल्या देवी सहित अन्य लोग उपस्थित थे।
Advertisement








Users Today : 9
Total Users : 351082
Views Today : 9
Total views : 504966