नेशनल डेस्क/हिन्दुस्तान की आवाज़
बिहार में राजनीतिक सरगर्मी पूरे शबाब पर है। एक दो दिन में नीतीश कुमार बीजेपी से अलग होने की घोषणा कर सकते है। कयास लगाए जा रहे है कि नीतीश राजद, लेफ्ट फ्रंट और कांग्रेस के साथ मिलकर नई सरकार का गठन कर सकते हैं। लगातार कुछ दिनों से बिहार की राजनीति बदल रही है। आज नीतीश कुमार अपने सांसदों के साथ पटना में बैठक करने वाले है। इस बैठक में बीजेपी के साथ गठबंधन पर अहम निर्णय लिए जा सकते है। इससे पहले भी बीजेपी से अलग होकर राजद के साथ नीतीश सरकार बना चुके है।
लगातार कुछ दिनों से जदयू द्वारा लिए जा रहे निर्णय बहुत कुछ बयां कर रहा है। भाजपा के साथ उनकी पार्टी की टकराहट खुल कर दिख रही है। आरसीपी सिंह के जदयू के अलग होने के बाद मतभेद खुलकर सामने आ गया है। जदयू को शंका है कि भाजपा उनकी पार्टी को तोड़ने में लगी है।
आइए जानते है कैसे बदला घटनाक्रम
राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के विदाई भोज में आमंत्रण के बाद भी नीतीश कुमार शामिल नही हुए।
द्रोपदी मुर्मू के राष्ट्रपति पद के लिए आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में आमंत्रण के बाद भी नीतीश कुमार शामिल नही हुए।
नीति आयोग की बैठक में नीतीश कुमार का शामिल नही होना
जदयू द्वारा केंद्रीय मंत्रिमंडल में शामिल नही होने का निर्णय।
नीतीश कुमार का अपने सांसदों को अचानक बैठक के लिए पटना बुलाना।
आरसीपी सिंह के इस्तीफे के बाद उतपन्न स्थितियां।
Advertisement