भवनाथपुर(गढ़वा)। डीएवी शताब्दी पब्लिक स्कूल में नामांकन दिवस पर पौधारोपण किया गया। विद्यालय के इतिहास में ऐसा पहली बार हुआ है कि कोई विद्यार्थी अपने नामांकन और विद्यालय के प्रथम दिवस की उपस्थिति के अवसर पर अपनी शिक्षा की शुरुआत पौधारोपण के साथ किया। नित्यानंद पाठक की बच्ची निम्रेत का नामांकन कक्षा यूकेजी में हुआ। और उनकी बच्ची निम्रेत ने जामुन का पौधा लगाकर अपने विद्यालय जीवन की शुरुआत की। पौधारोपण के प्रति बच्चे के उत्साह को देखकर विद्यालय के विद्यार्थी और शिक्षक उत्साह से लबरेज हो गए। वही शिक्षको ने निम्रेत की प्रशंसा किया। विद्यालय के सह– क्रियाकलाप के इंचार्ज संजय राय भट्ट बच्चों को अपने जन्मदिन पर पौधा लगाने के लिए प्रेरित करते हैं। जिसका सकारात्मक प्रभाव बच्चों के साथ साथ अभिभावकों पर हो रहा है। बच्चे पर्यावरण संरक्षण हेतु पौधारोपण की ओर अपनी भूमिका निभाने लगे हैंl
कार्यक्रम में प्राचार्य प्रभारी ओ पी सिंह, अरूण कुमार सिंह, सूरज सिंह, शौकत अली, प्रवीण पाण्डेय, संजय राय भट्ट सहित अन्य शिक्षक उपस्थित थे।
Advertisement






Users Today : 0
Total Users : 350855
Views Today :
Total views : 504663