Advertisement
श्री बंशीधर नगर : नगर ऊंटारी थाने की पुलिस ने उत्क्रमित मध्य विद्यालय बिलासपुर में पिस्तौल लहराने वाले बच्चों को पिस्तौल की आपूर्ति करने के नामजद आरोपी रवि तिवारी एवं गोविंद कुमार को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में गढ़वा भेज दिया है। दोनों गढ़वा जिला अंतर्गत हंसकेर एवं बगही गांव के रहने वाले हैं।
यहां बताते चले कि गत दिनों उत्क्रमित मध्य विद्यालय बिलासपुर में प्रतिपूर्ति की राशि लेने विद्यालय आये विद्यालय के छात्र के द्वारा हथियार लहराये जाने के बाद विद्यालय के प्रधानाध्यापक आदित्य नारायण की शिकायत पर पुलिस ने दो बच्चों को हथियार के साथ पकड़ कर बाल सुधार गृह मेदिनीनगर में भेज दिया था।
पकड़े गये दोनों बच्चों की निशानदेही पर पुलिस ने थाना प्रभारी के नेतृत्व में कई जगहों पर छापेमारी कर हथियार की आपूर्ति करने वाले रवि तिवारी एवं गोविंद कुमार को गिरफ्तार लिया। पूछताछ के दौरान दोनों अभियुक्तों ने बच्चों को हथियार की आपूर्ति करने की बात स्वीकार की। बाद में पुलिस ने दोनों अभियुक्तों को न्यायिक हिरासत में गढ़वा भेज दिया है।
छापेमारी में थाना प्रभारी योगेंद्र कुमार, पुअनि विक्की कुमार, सुनील कुमार दास, कुमार विक्रम सिंह एवं पुलिस के जवान शामिल थे।
Advertisement






Users Today : 10
Total Users : 351757
Views Today : 12
Total views : 505818