रंका(गढ़वा)। मोहर्रम को लेकर अनुमंडल मुख्यालय में पुलिस ने फ्लैग मार्च किया। इस दौरान मुख्य रूप से एसडीओ रामनारायण सिंह और एसडीपीओ सुदर्शन कुमार आस्तिक मौजूद थे। थाना परिसर से फ्लैग मार्च शुरू हुआ। राष्ट्रीय राजमार्ग- 343 के जरिये विभिन्न क्षेत्रों में भ्रमण किया। इस दौरान एसडीपीओ ने कहा कि मुहर्रम पर्व शांति और सौहादपूर्ण तरीके से मनाए। किसी को भी शांति भंग करने की अनुमति नही होगी। पुलिस ऐसे लोगो पर विशेष नजर रखेगी। उन्होंने कहा कि पुलिस की सोशल मीडिया पर भी नजर रहेगी।कोई भी व्यक्ति गलत पोस्ट करता है तो उसपर कार्यवाई होगी। इस दौरान थाना प्रभारी रामेश्वर उपाध्याय सहित बड़ी संख्या में बड़ी संख्या में पुलिस के जवान मौजूद थे।
Advertisement






Users Today : 10
Total Users : 351757
Views Today : 12
Total views : 505818