Advertisement
भवनाथपुर(गढ़वा)। आजादी के 75वीं वर्षगांठ पर कांग्रेस द्वारा गौरव यात्रा निकाली गई। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की से पूरे देश मे गौरव यात्रा का कार्यक्रम चल रहा है। झारखंड में भी यह कार्यक्रम चल रहा है। इस दौरान आजादी के परवानों को नमन करते हुए कांग्रेसी जश्न मना रही है। गौरव यात्रा खरौंधी शुरू होकर केतार प्रखंड होते हुए बुधवार को भवनाथपुर बाजार पहुंच कर सभा में तब्दील हो गया। यात्रा का नेतृत्व जिलाध्यक्ष अरविंद कुमार तूफानी कर रहे थे। मुख्य अतिथि के रुप में जिला संयोजक प्रभारी परविंदर सिंह उपस्थित थे। मौके पर प्रदेश प्रतिनिधि सुशील चौबे, राजेश बैठा, राहुल दुबे, भवनाथपुर प्रखंड अध्यक्ष इंद्रदेव बैठा, खरौंधी बीस सूत्री अध्यक्ष राजेश बैठा, जितेंद्र चौबे, दिलीप चौबे, वीरेंद्र साह सहित कई लोग उपस्थित थे।
Advertisement








Users Today : 8
Total Users : 352196
Views Today : 8
Total views : 506351