
श्री बंशीधर नगर। उत्तर प्रदेश के शिक्षा राज्य मंत्री संजीव सिंह गौड़ विश्व प्रशिद्ध बंशीधर मंदिर में पूजा अर्चना किया। इससे पहले नगर उंटारी पहुंचने पर स्थानीय भाजपा कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया। युवा मोर्चा अध्यक्ष विक्रांत सिंह उर्फ सोनू सिंह ने शॉल ओढ़ाकर मंत्री का स्वागत किया। बंशीधर मंदिर में आचार्यो ने विधिवत पूजन अर्चन सम्पन्न करवाया। मंत्री ने इसके बाद राजा पहाड़ी शिव मंदिर जाकर भगवान शिव का दर्शन किया। इस दौरान भाजपा के पूर्व मंत्री रामचंद्र केशरी, शिवधारी राम, जिलाध्यक्ष रघुराज पांडेय, राजू सिंह, कुमार कनिष्क, ओमप्रकाश गुप्ता सहित बड़ी संख्या में भाजपाई मौजूद थे।






Users Today : 8
Total Users : 351122
Views Today : 9
Total views : 505011