श्री बंशीधर नगर : आजादी के 75 वें अमृत महोत्सव के मौके पर शुक्रवार को प्रखंड कार्यालय में हर घर तिरंगा कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रखंड बीस सूत्री अध्यक्ष शैलेश कुमार चौबे ने प्रखंड कार्यालय में तिरंगा झंडा फहराकर किया।
उस मौके पर प्रखंड बीस सूत्री अध्यक्ष शैलेश कुमार चौबे ने कहा की तिरंगा देश की आन बान और शान है। पुरा देश आजादी की अमृत महोत्सव मना रहा है। उन्होंने कहा कि अमृत महोत्सव के तहत हम सभी गुलामी की जंजीरो को तोड़ने में अहम भूमिका निभाने वाले महान सपूतों को याद कर रहे हैं। साथ ही हर घर तिरंगा के माध्यम से युवाओं को उनके बारे में जानकारी दी जा रही है।
श्री चौबे ने कहा कि देश को आजादी दिलाने में अपनी जान कि बाजी लगाने वाले
महान सपूतों का देन है कि आज हम सभी स्वतंत्र और मजबूत लोकतांत्रिक देश में जी रहे हैं। उन्होंने कहा कि आज हम सभी को प्रण लेना चाहिये की हम सभी देश की आन बान और शान तिरंगा पर आंच नहीं आने देंगे।
उस मौके पर बीडीओ श्रवण राम, बीपीआरओ उत्तम रंजन, ब्लॉक कॉर्डिनेटर स्नेहा सिंह, शिक्षक रामलला मिश्र, पंस वीरेंद्र सिंह, ज्ञान केसरी, प्रशांत कुमार, रामचंद्र पांडेय सहित अन्य कर्मी मौजूद थे।
Advertisement








Users Today : 2
Total Users : 351749
Views Today : 2
Total views : 505808