रमना (गढ़वा)/राहुल कुमार
आजादी के 75 वर्ष पुरे होने पर घर घर तिरंगा फहराने के अभियान को सफल बनाने के लिए के प्रखंड के सभी 11 पंचायत मुखिया को प्रखंड कार्यालय द्वारा तिरंगा झंडा उपलब्ध कराया गया है। वहीं मुखिया द्वारा घर घर तिरंगा झंडा फहराने के लिए इसका वितरण ग्रामीणों के बीच वितरण शुरू कर दिया गया है। प्रखंड कार्यालय द्वारा सभी पंचायत को 450 – 450 तिरंगा झंडा उपलब्ध कराया गया है। आजादी के अमृत महोत्सव व तिरंगा अभियान को लेकर सिलीदाग मुखिया अनीता देवी द्वारा लोगों के बीच झंडा का वितरण किया गया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि आजादी के 75 वर्ष पुरे होने पर अमृत महोत्सव व तिरंगा अभियान चलाया जा रहा है। जिसके तहत प्रत्येक घर पर तिरंगा झंडा लहराना है। यह कार्यक्रम 15 अगस्त तक चलेगा। लेकिन इस दौरान लोगों को उन वीर स्वतंत्रता सेनानी को भी याद व नमन करने की जरूरत है। जिन्होंने देश आजादी के लिए सब कुछ त्याग कर अपने प्राणों की कुर्बानी देकर यह आजादी हमें दिलाई है। आज हम स्वतंत्र व आजाद हैं तो यह उनके बलिदान की देन है। जिसे कभी भी भूलाया जा सकता है। मौके पर उप मुखिया सुनीता देवी, वार्ड सदस्य शैलेंद्र सिंह, रीता देवी, दिलवा देवी, विनय ठाकुर, दीपक पासी, पूनम देवी, प्रभा देवी एवं अंजली देवी सहित ग्रामीण उपस्थित थे।
Advertisement






Users Today : 9
Total Users : 350808
Views Today : 9
Total views : 504606