धुरकी(गढ़वा)/ कृष्णा कुमार
धुरकी प्रखंड क्षेत्र के खाला पंचायत अंतर्गत उच्च विद्यालय खाला मे झारखंड स्टेट लाइवलीहूड प्रमोशन सोसायटी की ग्राम संगठन अध्यक्ष एकबाल अंसारी ने शुक्रवार को स्कुल की छात्र-छात्राओ के साथ आजादी का अमृत महोत्सव मनाने के लिए हर घर तिरंगा झंडा फहराने के लिए अपील किया। वहीं जन जागरूकता अभियान मे ग्राम संगठन की अध्यक्ष ने सभी स्कुली छात्र छात्राओ को हाथो मे तिरंगा झंडा देकर गांव मे घुम-घुमकर प्रसार भी किया है। कहा है की आजादी का अमृत महोत्सव मनाने के लिए भारत सरकार द्वारा “हर घर तिरंगा” अभियान का प्रारंभ किया है। जिसके माध्यम से हमारे भारतीय ध्वज तिरंगा का सम्मान बढ़ाने के उद्देश्य से ‘हर घर तिरंगा’ कार्यक्रम चलाया जा रहा है। ग्राम संगठन अध्यक्ष ने कहा की 13 अगस्त से 15 अगस्त तक सभी लोग अपने-अपने घरों मे तिरंगा झंडा फहराए और अपने देश की आन बान और शान तिरंगा झंडा को फहराए और गौरवान्वित पल के अनुभूति को दर्ज कराएं। इस दौरान ग्राम संगठन की अध्यक्ष एकबाल अंसारी ने बताया की स्वतंत्रता के 75 वें वर्ष में राष्ट्रीय ध्वज को सामूहिक रूप से घर पर लगाना न केवल तिरंगे के साथ हमारा निजी संबंध स्थापित करता है। बल्कि यह राष्ट्र-निर्माण के प्रति हम सबकी प्रतिबद्धता का प्रतीक भी बन जाता है। इस पहल के पीछे का विचार लोगों के दिलों में देशभक्ति की भावना का आह्वान करना और अपने राष्ट्रीय ध्वज के बारे में जागरूकता को प्रोत्साहित भी करना है। वहीं जन जागरूकता अभियान मे स्कुल के शिक्षक अति प्रभु राम, ग्रामीण उदेशवर जायसवाल सहित अन्य लोग शामिल थे।
Advertisement








Users Today : 9
Total Users : 351082
Views Today : 9
Total views : 504966