सगमा(गढ़वा)/विनोद मिश्रा
आजादी के अमृत महोत्सव के उपलक्ष्य में प्रखंड क्षेत्र के सभी पंचायतो के अलावे विभिन्न सरकारी-गैर सरकारी संस्थाओं में झंडातोलन किया गया। सभी पंचायत सचिवालय में मुखिया ने झंडोत्तोलन किया। प्रखंड मुख्यालय स्थित भैया रूद्र प्रताप देव हाई स्कूल सगमा के प्रधानाध्यापक हेमंत कुमार यादव और राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय शारदा के प्रधानाध्यापिका विंध्यवासिनी देवी ने झंडोत्तोलन किया। साथ ही इन स्कूलों द्वारा तिरंगा यात्रा भी निकाली गई। भैया रूद्र प्रताप देव हाई स्कूल सगमा के छात्र-छात्राओं ने तिरंगा झंडा लेकर भारत माता की जय, वन्दे मातरम सहित अन्य नारे लगाते हुए विद्यालय परिसर से सेंट्रल बैंक होते हुए बबलु ठाकुर के किराना दुकान तक गए। मौके पर प्राचार्य हेमंत कुमार यादव ने कहा कि आजदी के 75 वर्ष पूरा होने पर हम सभी अमृत महोत्सव के तहत कार्यक्रम कर रहे हैं। उन्होंने लोगो में देश के प्रति सम्मान में हर घर तिरंगा झंडा लगाकर एकजुटता का परिचय देने की बात कही।

Advertisement
इधर में कटहर कला पंचायत के मुखिया कलावती देवी के द्वारा पंचायत सचिवालय में झंडा तोलन किया गया। झंडातोलन के बाद पंचायत में तिरंगा यात्रा निकाली गयी। साथ ही हर घर में तिरंगा लगाने के लिए लोगो को जागरूक किया गया। तिरंगा यात्रा में राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय शारदा के छात्र-छात्राओं ने हाथों में तिरंगा लेकर देश प्रेम के नारे लगाए। इस दौरान कटहर कला पंचायत की मुखिया कलावती देवी सामाजिक समरसता का संदेश दिया और आजादी की अमृत महोत्सव कार्यक्रम की जानकारी देते हुए सभी को राष्ट्रहित में सहयोग जारी रखने के लिए अपील किया। उन्होंने कहा कि असंख्य बलिदानों के बाद हमें आजादी मिली है। हम सभी को अपने देश की उन्नति के लिए प्रयास करना चाहिए।तिरंगा यात्रा में प्रधानाध्यापिका विंध्यवासिनी देवी, मुखिया प्रतिनिधि राजेंद्र राम, उप मुखिया सहित पंचायत समिति सदस्य और पंचायत के सभी वार्ड सदस्य शामिल थे।
Advertisement








Users Today : 11
Total Users : 351987
Views Today : 13
Total views : 506095