श्री बंशीधर नगर: टीडीएम कॉलेज और अधिवक्ता संघ द्वारा निकाली गई तिरंगा यात्रा

श्री बंशीधर नगर।  इंटर कॉलेज अधौरा नगर उंटारी परिसर से शनिवार को भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गयी। इस दौरान भारत माता की जय से गगन गूंजता रहा जबकि धरती तिरंगे से पटी रही। इस यात्रा में टीडीम कॉलेज, कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय और मध्य विद्यालय अधौरा के शिक्षक, छात्र-छात्राओं के अलावे बड़ी संख्या में ग्रामीण और गणमान्य शामिल थे।

टीडीम इंटर कॉलेज में गणमान्य इंद्र प्रताप देव के करकमलों से झंडोत्तोलन के बाद तिरंगा यात्रा निकाली गई। कॉलेज के सचिव शारदा महेश प्रताप देव ने झंडी दिखाकर तिरंगा यात्रा का शुभारम्भ किया। तिरंगा यात्रा में सबसे आगे वाद्ययंत्रों से सुसज्जित कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय की छात्राएं राष्ट्रभक्ति की धुन विखेर रही थीं।

उसके बाद कस्तूरबा की छात्राएं पूर्ण अनुसाशन में पंक्तिबद्ध थीं। उसके बाद मध्य विद्यालय अधौरा की छात्र-छात्राएं नारेबाजी करते हुए आगे बढ़ रही थीं। उनके पीछे टीडीम कॉलेज के विद्यार्थी शामिल थे। सबसे पीछे ग्रामीण एवं गणमान्य तिरंगा यात्रा के साक्षी बने हुए थे।

तिरंगा यात्रा कस्तूरबा विद्यालय, मध्य विद्यालय होते हुए अधौरा गांव के सभी टोलों- गलियों से गुजरी। इस दौरान सभी घरों में तिरंगा झंडा लगाया गया। यात्रा के समापन कार्यक्रम में विधायक सह महाविद्यालय शासी निकाय के पदेन सदस्य भानू प्रताप शाही भी सरीक हुये। कॉलेज के सचिव शरद महेश प्रताप देव ने उन्हें तिरंगा पट्टिका प्रदान कर सम्मानित किया।

उधर अधिवक्ता संघ की ओर से भी तिरंगा यात्रा निकाली गई। तिरंगा यात्रा संघ कार्यालय से लेकर मेनरोड होते हुये अनुमंडल कार्यालय तक निकाली गई। सभी अधिवक्ता हाथ में तिरंगा लेकर नारे लगा रहे थे। तिरंगा यात्रा में अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष ब्रजेश चौबे, नित्यानंद चौबे, वीरेंद्र मिश्रा, ब्रजेंद्र पांडेय, राजमणि पांडेय, वीरेंद्र सिंह, नित्यानंद चौबे, उदय प्रताप सिंह, लव सिंह, शैलेश मिश्र, दिनेश शुक्ला, योगेंद्र सिंह समेत बड़ी संख्या में अधिवक्ता शामिल थे।

Advertisement

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

राशिफल

- Advertisement -spot_img

Latest Articles

error: Content is protected !!