रांची/ हिन्दुस्तान की आवाज़
झारखण्ड में राजनीतिक सरगर्मियां कम होने का नाम नही ले रही है। गोड्डा से भाजपा सांसद निशिकांत दुबे के एक ट्वीट ने अटकलों का बाजार फिर से गर्म कर दिया। निशिकांत दुबे ने उस वक्त ट्वीट किया है जब चुनाव आयोग सीएम हेमंत सोरेन को लेकर कभी भी फैसला सुना सकता है। खनन लीज आवंटन मामले में सीएम हेमंत सोरेन पर विधायक पद से अयोग्य होने का खतरा बरकरार है। इस मामले में चुनाव आयोग ने फैसला सुरक्षित रख लिया है और कभी भी अपना निर्णय सुना सकता है। दुबे ने अपने ट्वीट में साफ तो कुछ नही लिखा है लेकिन उनके ट्वीट के कई मायने निकाले जाने लगे है। उन्होंने अपने ट्वीट में लिखा है कि “जोहर जय श्री राम, आखिर झारखंड में हो गया काम ?”
झारखंड में इस बात की भी खूब चर्चा है कि चुनाव आयोग के फैसलों को देखते हुए सीएम पद से त्यागपत्र देकर हेमंत सोरेन अपनी पत्नी को मुख्यमंत्री बना सकते है। अब आगे देखना दिलचस्प होगा कि संसद दुबे का ट्वीट क्या इशारा कर रहा है।
Advertisement







Users Today : 0
Total Users : 352440
Views Today :
Total views : 506645