धुरकी(गढ़वा)/कृष्णा कुमार
प्रखंड कार्यालय में बीससुत्री अध्यक्ष इंजीनियर ओबैदुल्लाह हक अंसारी ने लोगो की समस्याएं सुनी। इस दौरान बड़ी संख्या में लोग अपनी समस्याओं को लेकर 20 सूत्री अध्यक्ष के पास पहुंचे थे। अध्यक्ष ने समस्यायों को सुनते हुए उसके निराकरण की बात कही। इस दौरान गनियारीकला से चलकर आइ एक वृद्ध ने अध्यक्ष को बताया की उसे पेंशन नही मिलता है। पेंशन के लिए पंचायत मे मुखिया और पंचायत सेवक से अर्जी लगा लगाकर थक चुकी है। थककर वह अपनी फरियाद लेकर प्रखंड कार्यालय पहुंची है। जिसके बाद अध्यक्ष ने तत्काल पेंशन सहायक ताहिर हुसैन को वृद्ध महिला की पेंशन की समस्या का निवारण करने का निर्देश दिया। वहीं परासपानी गांव से आयी एक दिव्यांग महिला ने बीससुत्री अध्यक्ष से कहा की उसे अभी तक आवास और राशन का लाभ नही मिला है। अध्यक्ष ने दिव्यांग महिला से इस संबंध मे लिखित आवेदन भी प्राप्त किया और शीघ्र ही आवास का लाभ देने के लिए प्रखंड समन्वयक को दिशा-निर्देश दिया। इसके अलावे कई अन्य लोगो ने भी अपनी समस्याओं को अध्यक्ष से बताया। अध्यक्ष ने कहा कि राज्य सरकार ने बीससुत्री अध्यक्ष बनाकर ग्रामीण जनता के हक अधिकार और उनकी समस्याओ का समाधान करने और बिचौलियागिरि पर अंकुश लगाने का जिम्मेवारी सौंपा है। इस दौरान गोपाल केसरी, धीरेंद्र कुमार यादव, शंभु सिंह, अख्तर अंसारी, भागीरथी सिंह सहित अन्य लोग मौजूद थे।
Advertisement








Users Today : 4
Total Users : 351809
Views Today : 4
Total views : 505891