सगमा(गढ़वा)/विनोद मिश्रा
धुरकी थाना क्षेत्र के सगमा गांव निवासी सह पूर्व मुखिया मानसरोवर यादव(85 वर्ष) का निधन हो गया। उनका निधन शानिवर देर शाम पैतृक आवास हुआ। निधन की खबर मिलते ही क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गयी। बड़ी संख्या में उनके घर जाकर लोगो ने दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि दिया। पूर्व विधायक अनंत प्रताप देव भी घर जाकर श्रद्धांजलि दिया। साथ ही परिजनों को सांत्वना दिया।
वे 2010 से 2015 तक सगमा पंचायत के मुखिया रहे। इसके पूर्व सगमा पंचायत के ही सरपंच रहें थे। वे अपने पीछे दो पुत्रों समेत भरापूरा परिवार छोड़ गए। वे पूरे जीवन समाज सेवा में लगे रहे। लोग उनके निधन को अपूरणीय क्षति बता रहे है।
Advertisement







Users Today : 7
Total Users : 352195
Views Today : 7
Total views : 506350