रमना (गढ़वा)/राहुल कुमार
रमना प्रखंड मुख्यालय स्थित बगौंधा सामुदायिक भवन मे शुक्रवार को राजद कार्यकर्ताओं की बैठक संपन्न हुई। बैठक के दौरान सांगठनिक ढांचा पर चर्चा किया गया। बैठक के दौरान बीआरओ महेंद्र यादव की उपस्थिति में प्रखंड अध्यक्ष का चुनाव कराया गया। जिसमे सर्वसम्मति से जगदीश प्रसाद यादव को प्रखंड अध्यक्ष मनोनित किया गया। मौके पर उपस्थित कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए जगदीश प्रसाद यादव ने कहा कि संगठन के द्वारा सौंपे गए दायित्व को पूरी इमानदारी के साथ निर्वहन करेंगे।उन्होने कहा कि भवनाथपुर विधानसभा क्षेत्र मे 15 वर्षों से लोकतंत्र समाप्त हो चूका है। क्षेत्र के विकास के नाम पर चंद लोगों का विकास हुआ है। लोगों को गोलबंद होकर सत्ता को जागीर समझने वाले लोगों को सबक सिखाने की जरूरत है। मौके पर बालजी प्रसाद चंद्रवंशी, अलीजान अंसारी, हरिचंद यादव, इंद्रदेव यादव, राजकुमार साह सहित कई लोग मौजूद थे
Advertisement







Users Today : 24
Total Users : 351966
Views Today : 29
Total views : 506072