श्री बंशीधर नगर: टीडीएम कॉलेज में शिक्षक दिवस पर कार्यक्रम का आयोजन, शिक्षक की महत्ता पर डाला गया प्रकाश

श्री बंशीधर नगर। ठाकुर दयाल देव माणिक राज इंटर महाविद्यालय में शिक्षक दिवस पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान उपस्थित लोगों ने गुरु की महत्ता पर प्रकाश डाला। समारोह का शुभारंभ महाविद्यालय शासी निकाय के सचिव शारदा महेश प्रताप देव ने डॉक्टर सर्वपल्ली राधा कृष्णन की तस्वीर पर माल्यार्पण कर किया।

Advertisement

उस मौके पर उन्होंने कहा कि गुरु पवित्र होता है, जो सदैव अपने शिष्यों को ज्ञान का प्रकाश देता है। उन्होंने कहा कि गुरु के नजर में कोई बड़ा छोटा नहीं होता है। उसके लिए सब एक समान होते हैं।

श्री देव ने कहा कि शिक्षा की व्यवस्था आश्रम में होने के पीछे बड़ा कारण यही था कि कोई शिष्य अहम और घमंड में न रहे। आश्रम में भगवान कृष्ण के साथ सुदामा भी संदीपनी ऋषि के शिष्य थे। गुरु के नजर में दोनों के लिए समान भाव था। शिष्य भी गुरु की सेवा में कोई भेद नहीं करते थे। वे अपना सर्वस्त्र न्योछावर कर शिक्षा प्राप्त करते थे। वही शिष्य आज के समाज में आदर्श और प्रेरणा बने हुये हैं।

उन्होंने शिक्षक-शिष्य सम्बन्ध का कई उदाहरण देते हुये अपने वक्तव्य को आज के परिप्रेक्ष्य से जोड़कर शिक्षकों के महत्व पर प्रकाश डाला। प्राचार्य धनंजय सिंह ने कहा कि भारत गुरु श्रेष्ट राष्ट्र है। भारत विश्व का गुरु रहा है। क्योंकि भारत के घर-घर में गुरु की परंपरा थी। जो आज भी जीवित है।

समारोह में महाविद्यालय के अभिभावक राजेश्वर प्रताप देव, शिक्षक अमरेश कुमार यादव, बेबी कुमारी सहित कई लोगों ने भी अपने अपने विचार व्यक्त किये। कार्यक्रम के अंत में सचिव श्री देव ने महाविद्यालय के सभी शिक्षकों और शिक्षकेत्तर कर्मचारियों को अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया। शिक्षकों ने भी अपनी ओर से सचिव महोदय को सम्मानित किया।

कार्यक्रम में अभिभावक विनय कुमार देव, विनोद कुमार देव, धनंजय कुमार देव, विद्या पासवान, लल्लू चन्द्रवंशी समेत महाविद्यालय के सभी शिक्षक, शिक्षकेत्तर कर्मचारी एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन शिक्षक राजीव रंजन प्रताप देव एवं धन्यवाद ज्ञापन शारदा महेश शर्मिष्ठा देव डिग्री कॉलेज के प्राचार्य प्रशांत सिन्हा ने किया।

Advertisement

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

राशिफल

- Advertisement -spot_img

Latest Articles

error: Content is protected !!