भवनाथपुर(गढ़वा)/जुल्फिकार
थाना क्षेत्र अंतर्गत अरसली उतरी के झुमरी टोला निवासी राजेश्वर राम के पुत्र राजा कुमार(19 वर्ष) की मौत हो गयी। वह पुणे में मजदूरी का काम करता था। मृतक दो महीना पूर्व पुणे के भूम थाने के वाल्वद गांव में बिल्डर का काम करने गया था। बीते शनिवार को नहाने के लिए पानी निकालने के दौरान कुआँ में गिर गया। जिससे उसकी मौत हो गयी। परिजनों ने बताया कि बिजली कटा हुआ था।जिसके कारण कुँए में पानी निकाल कर नहाने गया था। पानी निकालने के दौरान उसका पैर फिसल गया। जिससे वह कुआँ में गिर गया। सात घण्टे के मशक्कत के बाद शव को बाहर निकाला गया। शव को एम्बुलेंस से घर लाया जा रहा है।
Advertisement








Users Today : 9
Total Users : 352197
Views Today : 9
Total views : 506352