श्री बंशीधर नगर। पूर्व मंत्री रामचंद्र केशरी की तबियत खराब होने की सूचना पर पूर्व सीएम सह भाजपा विधायक दल के नेता बाबू लाल मराण्डी अस्पताल जाकर जानकारी लिया। इस दौरान उन्होंने पूर्व मंत्री से उनका कुशल क्षेम जाना और जल्द स्वस्थ होने की कामना किया। पूर्व मंत्री सह भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य रामचंद्र केशरी की तबियत खराब है। वे रांची स्थित सेंटेविटा अस्पताल में इलाज करवा रहे है। इस दौरान उनके साथ भवनाथपुर विधान सभा के पूर्व प्रत्याशी सह उनके पुत्र विजय कुमार केशरी भी मौजूद थे।
Advertisement
Advertisement







Users Today : 11
Total Users : 352440
Views Today : 11
Total views : 506645