भवनाथपुर(गढ़वा)/जुल्फिकार
भवनाथपुर थाना क्षेत्र के अरसली उतरी निवासी राजा कुमार का शव गांव पहुंचते ही कोहराम मच गया। घरवालों के चीत्कार से माहौल गमगीन हो गया। राजा की मौत पुणे में नहाने वक़्त कुँए में गिरने से हो गयी थी। मृतक पुणे में काम करता था। मंगलवार की अहले सुबह एम्बुलेंस से शव घर आया। वही शव आने की खबर लगते ही बड़ी संख्या में लोग मृतक के घर पहुंच कर परिजनों को सांत्वना दे रहे थे। बबलू राम का पुत्र राजा कुमार चार बहनों के साथ एकलौता भाई था। घर की आर्थिक स्थिति ठीक नही रहने के कारण वह पढ़ाई छोड़कर रोजगार की तलाश में पुणे गया था। उसने बोला था कि पैसा कमाकर अपनी बहनों की शादी करना है। लेकिन सभी ख्वाब अधूरे रह गए। बहनों की हालत तो और खराब है। बहने अपने एकलौते भाई के शव से लिपटकर चीत्कार कर रही थी। जिसे देखकर वहां मौजूद सभी की आंखे नम हो गयी।
सिंदुरिया पंचायत के मुखिया नंदलाल पाठक, पूर्व मुखिया श्यामसुंदर गुप्ता, आलमगीर अंसारी, शंभु सेठ, उदय गुप्ता, मंटू, तासबीन अंसारी, आत्मानंद विश्वकर्मा सहित सैकड़ों लोग घर पहुंच कर परिजनों को सांत्वना दिया।
Advertisement







Users Today : 1
Total Users : 352051
Views Today : 1
Total views : 506178