पटना नगर निगम के सेवानिवृत कर्मियों एवं मृत कर्मियों के परिजनों को कैंप लगाकर उपलब्ध कराई जाएगी राशि

कैंप की तैयारी में जुटे निगमकर्मी, हड़ताल समाप्ति के बाद होगा कैंप का आयोजन

पटना/हिंदुस्तान की आवाज़
पटना नगर निगम में कई वर्षों से लंबित सेवानिवृत पेंशन कर्मियों व मृत कर्मियों के सेवांत लाभ राशि की भुगतान अब त्वरित किया जाएगा। सभी लंबित मामलों का निष्पादन कैंप के माध्यम से किया जाएगा। गौरतलब है कि अंचलवार सभी सेवानिवृत कर्मियों की सूची तैयार कर मुख्यालय को उपलब्ध करवा दी गई है। मुख्यालय स्तर पर सभी पदाधिकारी कैंप की तैयारियों में जुट गए हैं। बता दें कि कैंप के पूर्व सेवानिवृत्त कर्मियों की सूची सभी अंचल कार्यालय व नगर निगम मुख्यालय के सूचना पट पर प्रकाशित करने के साथ पटना नगर निगम की बेवसाइट पर भी प्रकाशित कर दी गई है। जिससे सेवांत लाभ से संबंधित कोई दावा-आपत्ति संबंधी निष्पादन हो, तो उसे कैंप से पहले दूर किया जाएगा। पटना नगर निगम के सफाईकर्मियों की हड़ताल समाप्ति के तुरंत बाद कैंप का आयोजन किया जाएगा।

गौरतलब है कि पटना नगर निगम के कुल 241 कर्मियों को लाभ प्रदान किया जा रहा है। जिसमें 22 करोड़ 28 लाख, 53 हजार, 486 रुपये की कुल राशि आवंटित की जाएगी।

अंचल लाभार्थियों की संख्या राशि

मुख्यालय 18 3,02,42,298

पटना सिटी 50 3,74,42575

अजीमाबाद 44 4,85,42,616

बांकीपुर 32 2,58,43,161

कंकड़बाग 08 62,78,404

नूतन राजधानी 57 4,01,92,789

पाटलिपुत्र 15 1,35,36,943

जलापूर्ति 17 2,07,74,700

कुल लाभार्थी – 241
कुल राशि। – 22,28,53,486

Advertisement

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

राशिफल

- Advertisement -spot_img

Latest Articles

error: Content is protected !!