रमना (गढ़वा)/राहुल कुमार
रमना थाना क्षेत्र के मझिगावां गांव निवासी अंतू बारी के 25 वर्षीय पुत्र पंकज बारी की मौत बिजली करंट की चपेट में आने से हो गयी। घटना बुधवार अहले सुबह की है। जानकारी के अनुसार पंकज अपने फुलवारी स्थित खेत में पटवन के लिए गया था। इसी दौरान विद्युत प्रवाहित तार के चपेट में आने से मौके पर ही उसकी मौत हो गयी। घटना के बाद परिजनों के चित्कार से माहौल पूरी तरह गमगीन हो गया। मृतक के दो मासूम बच्ची है। इधर घटना की सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर अंत्यपरीक्षण के लिए गढ़वा भेज दिया। अंत्यपरीक्षण के बाद स्थानीय श्मशान घाट पर मृतक का अंतिम संस्कार किया गया। मौके पर बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे।
Advertisement







Users Today : 4
Total Users : 350902
Views Today : 4
Total views : 504731