रमना (गढ़वा) /राहुल कुमार
सरकारी राशन के अवैध खरीद-बिक्री पर अंकुश लगाने को लेकर गुरुवार को सील किये गये दुकानों की जांच शुक्रवार को की गयी। जांच के दौरान राशन की कालाबजारी से सम्बंधित कोई सामग्री नही पायी गयी। विदित हो कि गढ़वा एसडीएम सह जिला आपूर्ति पदाधिकारी राज महेश्वरम के नेतृत्व में गुरुवार को सरकारी राशन के खरीद-बिक्री की सूचना पर छापेमारी अभियान चलाया गया था। इस दौरान भगत सिंह चौक स्थित हीरा सोनी के व्यवसायिक प्रतिष्ठान सहित मवि सिलीदाग-एक के समीप स्बित गोदाम को सील कर दिया गया था।।सील किये गये दुकान व गोदम की जांच शुक्रवार को की गयी।गोदाम में लगभग 350 बोरा महुआ पाया गया।जबकि दुकान में अरवा चावल,मकई एवं मोटा अनाज पाया गया। मौके पर सीओ सतीश कुमार सिन्हा, बीडीओ ललित प्रसाद सिंह,थानेदार सुधांशु कुमार, एएसआई डीडी रवि,नाजीर रामानुज शुक्ल, राहुल प्रकाश ,प्रमुख पति अजित कुमार,मड़वनिया मुखिया स्वीटी वर्मा,उप मुखिया हरिश्चन्द यादव,रमना मुखिया पति
,वीरेंची पासवान सहित कई लोग मौजूद थे।
Advertisement







Users Today : 16
Total Users : 350582
Views Today : 32
Total views : 504323