भवनाथपुर। थाना क्षेत्र के अरसली उत्तरी गांव के केवरवा टोले में सुबह मैं शौच के लिए घर के पीछे गई महिला की कुआं में गिरने से मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस पदाधिकारी एएसई फिलिप टोपनो दल बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचकर शव को अपने कब्जे में ले कर पोस्टमार्टम के लिए गढ़वा भेज दिया। जानकारी के अनुसार विश्वनाथ विश्वकर्मा की 62 वर्षीय पत्नी लक्ष्मीनी देवी सुबह से शौंच के लिए घर से निकली थी। घर के पीछे खेत पर बने कुआं में गिर गई। गिरने से महिला की मौत हो गई। परिजनों के अनुसार रात में सभी लोग खाना खाकर सो गए थे सुबह शौच के लिए घर के पीछे जाती थी। सुबह जब परिवार के सभी सदस्य उठे तो उनकी खोज बीन करने लगे जब घर के पीछे कुंवा के पास गये तो देखा की उसी में गिरी है। तब तक महिला की मौत हो चुकी थी। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पूर्व मुखिया मुखिया पती आलमगीर अंसारी, बीडीसी पती नेपाल साह,शम्भू सेठ, रविंद्र शर्मा, अरुण गुप्ता, उदय गुप्ता, दयानन्द प्रजापती, जावेद, मुन्ना शर्मा, पापु राम सहित सैकड़ो लोग उपस्थित थे।
Advertisement






Users Today : 13
Total Users : 350633
Views Today : 29
Total views : 504395