भवनाथपुर(गढ़वा)/जुल्फिकार
भारतीय जनता पार्टी केंद्रीय कमिटी की ओर से घोषित प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के उपलक्ष्य में 17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक सेवा पखवाड़ा कार्यक्रम के दौरान गुरुवार और शुक्रवार को भाजपा मंडल ईकाई द्वारा प्रखंड के विभिन्न जगहों पर पौधा रोपण किया गया। बूथ स्तर पर स्वच्छता और वृक्षारोपण अभियान चलाया गया, जिसमें टाउनशिप स्थित विधायक आवास, चेरवाडीह बूथ, बैगाडीह शिव स्थान सहित अन्य जगहों पर जिला कार्यकारिणी सदस्य मनोज पहाड़िया, अनिल चौबे, मंडल अध्यक्ष सोनाकिशोर यादव, विधायक प्रतिनिधि भानु गुप्ता, विपिन चौबे, विनोद चौबे, कमलेश कुमार सहित अन्य के द्वारा पोधारोण किया गया। मौके पर उपस्थित लोगों ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार गरीब कल्याण को समर्पित है। सरकार की सेवा और गरीब कल्याण की नीतियों के प्रभावी क्रियान्वयन से प्रदेश नहीं पूरे देश में मोदी के प्रति जनता के मन में विश्वास और भी अधिक गहरा हुआ है। इसलिए भारतीय जनता पार्टी इनके जन्मदिन को सेवा के रूप में मना रही है, और इसके तहत कई जनकल्याण कार्यों को किया जा रहा है।
Advertisement






Users Today : 10
Total Users : 351757
Views Today : 12
Total views : 505818