रमना ( गढ़वा) /राहुल कुमार
रमना थाना क्षेत्र के कोरगा गांव निवासी 55 वर्षीय चन्द्रकान्त राम उर्फ मुनी राम की मौत ब्रेन हेमब्रेज के कारण हो गयी है।जानकारी के अनुसार ब्रेन हेम्ब्रेज के बाद परिजनो ने उन्हें मेदिनीनगर के एक निजी अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया था,परन्तु उनकी नाजुक स्थिति को देखते चिकित्सको ने घर ले जाने की सलाह दी थी।घर आने के बाद देर रात उन्होंने दम तोड़ दिया। वे अपने पीछे भरा-पूरा परिवार छोड़ गये। उनके असमायिक निधन पर प्रमुख करुणा सोनी,मुखिया स्वीटी वर्मा,पूर्व बीडीसी गोपाल राम,वार्ड सदस्य राहुल कुमार,लगन राम,रामकेश राम,रामा राम,सुरेश राम सत्यप्रकाश सिंह ,जनेश्वर राम,अनिल राम सहित कई लोगो ने गहरी संवेदना प्रकट की है।
Advertisement







Users Today : 4
Total Users : 351905
Views Today : 4
Total views : 506002