बिशुनपुरा(गढ़वा)/राजु सिंह
प्रखंड के हुरही गांव में जय मां दुर्गा महासंघ कमिटी द्वारा बनाये गए पूजा पंडाल का उद्घाटन जिप सदस्य शंभु राम चन्द्रवंशी ने फीता काट कर किया। इस दौरान जिला परिषद सदस्य ने कहा की मां दुर्गा का 10 दिनों तक चलने वाला यह पर्व असत्य पर सत्य की विजय का प्रतिक है।
इसे शांतिपूर्ण तरीके से भाईचारे के साथ मनाना चाहिए। उन्होंने कमिटी के लोगो से आग्रह किया कि सांस्कृतिक कार्यक्रम के दौरान किसी तरह का अश्लील गाना नही बजाये। पूजा के दौरान कोई ऐसा काम नहीं करना है जिससे किसी को परेशानी हो।
मौके पर कमिटी के अध्यक्ष बलराम सिंह, जगदीश बैठा, संजय कुमार गुप्ता, राधेश्याम सिंह, सुरेश राम, राम सुंदर यादव, मुन्ना बैठा, उमेश गुप्ता, लक्ष्मण पासवान, मुन्ना शाह, छोटन भुइयां, रविन्द्र यादव, भूपेंद्र बैठा, चंद्र प्रकाश यादव, अमरदेव यादव सहित कई लोग उपस्थित थे।
Advertisement






Users Today : 10
Total Users : 351757
Views Today : 12
Total views : 505818