रंका(गढ़वा)/तौहीद आलम
अनुमंडल मुख्यालय सहित आस पास के क्षेत्रों में ईद मिलादुन्नबी शांतिपूर्ण व हर्षोल्लास के साथ संपन्न हो गया। अंजुमन कमेटी दर्जी मोहल्ला और थाना मोड़ के संयुक्त तत्वाधान में मौलाना असगर मिसबाही की देखरेख में मिलादुन्नबी की 1451 जयंती पर लोगो मे खासा उत्साह देखा गया। कार्यक्रम के शुरुआत में रंका बड़ी मस्जिद दर्जी मोहल्ला में तकरीर का आयोजन हुआ। इसके बाद रहीमियां मदरसा में आसपास के मुस्लिम धर्मावलंबियों का जमावड़ा हुआ। यह जमावड़ा एक जुलूस के शक्ल में परिणित होते हुए मुख्य मार्ग, थाना मोड़ भ्रमण कर चेक नाका मुख्य बाजार का भ्रमण करते हुए मजार शरीफ होते हुए पुनः मदरसा में आकर संपन्न हो गया। इस अवसर पर अंजुमन कमेटी के सदर शोएब खलीफा, सचिव हाजी इकरामुद्दीन खलीफा, कोषाध्यक्ष हाजी इस्लाम खलीफा, मैजूद्दीन खलीफा, अनीसउर खलीफा, थाना मोड़ के सदर मोहम्मद मजीद हुसैन अंसारी, सचिव मौलाना रियाजुद्दीन अंसारी, इमाम इस्लाम अंसारी, आफताब आलम, गोल्डन खान, नौशाद अहमद खान, आजाद अंसारी, सलीम खलीफा, परवेज खलीफा, शाह मोहम्मद खान, फिरोज आलम, मदन खान सहित काफी संख्या में लोगों ने भाग लिया।
Advertisement







Users Today : 14
Total Users : 352126
Views Today : 15
Total views : 506257