श्री बंशीधर नगर/उपेंद्र कुमार
शहर के प्रसिद्ध चिकित्सक डॉ निशीथ नीरव की दादी भागमनी देवी(101 वर्ष) का निधन हो गया। उन्होंने केतार स्थित अपने आवास पर अंतिम सांस लिया। उनका पार्थिव शरीर अहिरपुरवा स्थित उनके आवास पर लाया गया। उनके निधन से क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गयी। बड़ी संख्या में लोग अहिरपुरवा स्थित उनके आवास पर जाकर श्रद्धा सुमन अर्पित किया। भागमनी देवी नगर उंटारी हाइस्कूल के पूर्व प्रिंसिपल स्व राजेंद्र शर्मा की पत्नी थी। उनके पुत्र डॉ ओंकार शर्मा केतार में चिकित्सक है। वही उनके पोते डॉ निशीथ नीरव श्री बंशीधर नगर के प्रसिद्ध चिकित्सक के साथ सामाजिक कार्यकर्ता हैं। वही उनके छोटे पोते डॉ निशंक निश्रम भवनाथपुर सरकारी हॉस्पिटल में चिकित्सक के पद पर कार्यरत हैं। उनका अंतिम संस्कार बांकी नदी स्थित श्मशान घाट पर किया गया। झामुमो के जिला उपाध्यक्ष मुक्तेश्वर पांडेय, भाजपा नेता लक्ष्मण राम, डॉ प्रवीण मिश्रा, संतोष पांडेय, लाल चौबे, राजेश पांडेय, वीरेंद्र सिंह, अनुरंजन पांडेय सहित बड़ी संख्या में लोग घर पहुंच कर श्रद्धांजलि अर्पित किया।
Advertisement







Users Today : 11
Total Users : 349245
Views Today : 38
Total views : 502467