भवनाथपुर(गढ़वा)/जुल्फिकार
प्रखंड के चपरी पंचायत में गुरुवार को आपकी योजना, आपकी सरकार, आपके द्वार कार्यक्रम का पंचायत भवन में आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन बीडीओ जय पाल महतो, प्रखंड प्रमुख शोभा देवी, सीओ रामा शंकर श्रीवास्तव, मुखिया शैलेश चौबे, जिला परिषद सदस्य रंजनी शर्मा, सांसद प्रतिनिधि इंद्रदेव प्रसाद यादव, झामुमो प्रखंड अध्यक्ष चंदन ठाकुर ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया। इस मौके पर बीडीओ जयपाल महतो ने कहा कि राज्य सरकार द्वारा प्रत्येक पंचायत में आपकी योजना आपकी सरकार आपके द्वार कार्यक्रम का आयोजन कर लोगों को सरकारी योजनाओं कि जानकारी देकर ग्रामीणो को लाभान्वित करना और समस्याओ का समाधान कराना है। सरकार कि महत्वकांक्षी योजना सावित्रीबाई फुले किशोरी समृद्धि योजना कि जानकारी ग्रामीणों को दिया।
शिविर में पंचायत के लोगों की विभिन्न समस्याओं के निदान के लिये अलग-अलग स्टॉल लगाकर आवेदन लिया गया। जिसमें अंचल, बाल विकास, शिक्षा, पेंशन, आवास, स्वास्थ्य, पशु पालन, बैंक, कृषि, 15वें वित्त आयोग, समाज कल्याण, ई श्रम पोर्टल, सामाजिक सुरक्षा, मुख्यमंत्री रोजगार सृजन सहित कई अन्य विभाग के स्टॉल लगाए गए। शिविर में 585 आवेदन प्राप्त हुए जिनमें से 142 का ऑन द स्पॉट निष्पादन किया गया। कार्यक्रम का संचालन रोजगार सेवक जयराम पासवान ने किया। इस मौके पर पशुपालन विभाग के डॉ सत्येंद्र नारायण, पेयजल विभाग से संजय कुमार, अशोक कुमार, बीपीओ दयानंद प्रजापति, पंचायत सेवक विष्णु प्रसाद, भुनेश्वर सिंह, अजीत सिंह, राजगीर राम, बीपीएम,नीरज कुमार, राम विजय साह, श्रम मित्र नगेंद्र शर्मा, सिराज अहमद, तहमीद अंसारी, विष्णु कच्छप, रवि कुमार, गणपत राम, पंकज कुमार, धर्मेंद्र कुमार, चंदन कुमार, पंचायत अध्यक्ष मोहरनाथ साह, एएनएम चंचला कुमारी सहित कई लोग उपस्थित थे।
Advertisement








Users Today : 31
Total Users : 351890
Views Today : 41
Total views : 505987