रंका(गढ़वा)/तौहीद आलम
रंका थाना क्षेत्र के बाहाहारा गांव से अयोध्या सिंह पिता पंचू सिंह और चैनपुर प्रखंड के करसों गांव निवासी लोकनाथ सिंह पिता छोटू सिंह को पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। इसी मामले में इसके पूर्व भानु सिंह खरवार को हथियार सहित इस मामले में गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है। इन दोनों अभियुक्तों को पुलिस लंबे अरसे से खोजबीन करने में लगी हुई थी। आज इन दोनों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है। इस बात की पुष्टि करते हुए थाना प्रभारी रामेश्वर उपाध्याय ने बताया कि विगत 4 माह से स्पेशल टास्क फोर्स गठित कर इन दोनों को गिरफ्तार करने के लिए योजना बनाई गई थी। जिसके आलोक में आज गिरफ्तार कर इन दोनों को जेल भेजा जा रहा है।
Advertisement








Users Today : 22
Total Users : 351284
Views Today : 24
Total views : 505223