भवनाथपुर(गढ़वा)/जुल्फिकार
मझिगांवा गांव में बाईक और साईकिल के बीच हुई टक्कर में साईकिल सवार मनु प्रताप सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए। जबकि धक्का मारकर बाईक चालक मौके से फरार हो गया।
घायलावस्था में परिजनों ने इलाज के लिए स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में लाकर भर्ती कराया। जहां पर तैनात आयुष डॉक्टर अभिनीत विश्वास की देखरेख में इलाज चल रहा है।
घटना की जानकारी देते हुए घायल युवक के भतीजा अनुप कुमार ने बताया कि चाचा साईकिल से गांव में ही किसी आदमी मिलने गए हुए थे कि घर लौटने के क्रम में गांव के ही बहादुर यादव ने बाईक से धक्का मारकर फरार निकला। वहां से किसी तरह से हमलोग अस्पताल लेकर पहुंचे हैं।
Advertisement








Users Today : 23
Total Users : 351790
Views Today : 42
Total views : 505872