Advertisement
रमना(गढ़वा)/राहुल कुमार
रमना प्रखंड मुख्यालय सहीत आसपास के ग्रामीण इलाकों के पशुपालकों ने बुधवार को गोवर्धन पूजा के अवसर पर प्रखंड समेत अपने मवेशियों के साथ साथ बाबा विरनाथ की पूजा की।प्रखंड के कुछ इलाकों मे मंगलवार को जबकि कुछ इलाकों मे बुधवार को गोवर्धन पूजा किया गया। कार्तिक शुक्ल प्रतिपदा को गोवर्धन और गो पूजा का विशेष महत्व है। गोवर्धन पूजा पशुपालकों का पावन पर्व है। मान्यता है कि इस दिन गाय की पूजा करने से घर में सुख समृद्धि आती है। गोवर्धन पूजा के साथ भगवान विश्वकर्मा की भी पूजा की जाएगी। खासकर ग्रामीण क्षेत्रों में इस पूजा का विशेष महत्व है। लोग हर्षोल्लास के साथ गांव में गोवर्धन पूजा करते हैं। पशु पालक द्वारा पशुओं को नए रस्सी डोरी एवं गर्दानी देकर पशुओं की पूजा अर्चना करते हैं।
Advertisement







Users Today : 6
Total Users : 350844
Views Today : 8
Total views : 504650