भवनाथपुर: लोक आस्था का महापर्व छठ शांतिपूर्ण और हर्षोल्लास के साथ संपन्न

भवनाथपुर(गढ़वा)/ जुल्फिकार
उदियमान भगवान भास्कर को अर्ध्य देने के साथ सूर्योपासना का महान पर्व छठ पूरे प्रखंड में भक्तिपूर्ण व गहरे आस्था के वातावरण में संपन्न हो गया। प्रखंड के विभिन्न छठ घाटों में भगवान भास्कर को अर्घ्य अर्पित कर छठ व्रतियों  ने सुख समृद्धि की कामना, क्षेत्र की शांति के लिए भगवान भास्कर से विशेष प्रार्थना किया। प्रखंड के थाना के समीप सर्वेश्वरी आश्रम, दुर्गा मंदिर टाउनशिप, सिंदुरिया दुलरह नदी, अरसली, सिंघीताली हनुमान मंदिर, भवनाथपुर सूर्य मंदिर, बाजार दुर्गा मंदिर, झगराखाड़, चपरी के सहित सभी छोटी बड़ी नदी और जलाशयों के तट पर श्रद्धालुओं ने छठ व्रत किया। छठ घाटों में भारी संख्या में छठ व्रतियों  की भीड़ उमड़ी थी। घरो में माथे पर पूजा सामग्री ढोकर छठ घाटों तक श्रद्धालुओं द्वारा लाया गया। वही छठ व्रती छठ गीतों को गाते हुए  महिलाओं के साथ छठ घाट पहुंची। रास्ते भर दंडवत लेटकर भगवान भास्कर को छठ व्रतियों द्वारा प्रणाम किया गया। रास्ते में छठ व्रतियों के दंडवत लेते ही उनके पैर छूने के लिए लोग काफी उतारू देखें। कई छठ घाटों पर सामाजिक कार्यकर्ताओं ने छठ व्रतियों के लिए दूध, फल आदि बांटे। वहीं अधिकांश छठ घाटों में कई जनप्रतिनिधि और राजनीति दल के लोगों ने भ्रमण किया। पूर्व विधायक सह झामुमो नेता अनंत प्रताप देव ने कई छठ घाटों पर जाकर भ्रमण किया। वही अरसली दक्षिणी  मुखिया अनिता देवी ने बनखेता, सिकीयालेवा, भीतरी, बैगाडीह, मुडली-मजूराही, हेसलदाग, चेरवाडीह,अकेलवा व बहेरवाखाड़ी के छठ घाटों पर व्रतियों के बीच पूजन सामग्री का वितरण किया।

*सिंदुरिया छठ घाट-छठ घाट पर भगवान भास्कर की अदभुत प्रतिमा बनायी गयी*
छठ पर्व पर युवा क्लब सिंदुरिया, सूर्य मंदिर, एवं यंग लायंस बुका क्लब द्वारा भगवान भास्कर की प्रतिमा श्रद्धालुओं के आकर्षण का केंद्र रहा। युवा क्लब के सुबोध पाठक, पंकज सिंह, अमित भूषण, रोशन राणा, अजीत गुप्ता, यंग लायंस क्लब उज्जवल मेहता विनय मेहता शशिकांत मेहता मिथिलेश मेहता उर्फ विधायक मेहता अभिषेक मेहता अशोक मेहताआदि उपस्थित थे। टाउनशिप दुर्गा मंदिर  परिसर में भव्य गंगा आरती का आयोजन किया गया था। पंडित लव जी पाण्डे एवं सत्येंद्र वैद्य गंगा आरती की पूजा की गई। इस मौके पर मंदिर के ध्रुव नारायण दुबे, प्रमोद सिंह, कुंदन सिंह, दिवाकर चौधरी, जे के तिवारी, मिथिलेश दुबे, सत्यम पांडेय, साहिल सिंह  उपस्थित थे। थाना समीप सर्वेश्वरी आश्रम छठ घाट  पर समाजसेवी  सह बाबू डेकोरेशन  के मालिक बुचून राम द्वारा निशुल्क टेंट लाइट की व्यवस्था की गई थी।
*प्रखंड के सभी छठ घाट पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम था*

छठ पर्व को लेकर प्रशासन द्वारा सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किये गये थे। इसकी निगरानी पुलिस निरीक्षक चंदन कुमार एवं थाना प्रभारी सतीश महतो खुद कर रहे थे। छठ घाटों पर महिला पुलिस एवं पुलिस जवानों ने बखूबी ड्यूटी को अंजाम दिया।

Advertisement

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

राशिफल

- Advertisement -spot_img

Latest Articles

error: Content is protected !!