रमना(गढवा)/राहुल कुमार

रमना थाना क्षेत्र के करचा निवासी सरयू वियार के 30 वर्षीय पुत्र डब्लू वियार की मौत कर्नाटक के विमल नगर मे रविवार को हो गई। डब्लू कर्नाटक के विमल नगर मे सड़क निर्माण कंपनी मे बतौर मजदूर का काम करता था। डब्लू के मौत के कारणों का पता नही चल सका है। बुधवार की देर शाम प्राइवेट एम्बुलेंस से मृतक का शव करचा स्थित घर पहुंचा। शव पहुचते ही स्वजनों मे कोहराम मच गया। डब्लू दशहरा पर्व के बाद रोजगार की तालाश मे कर्नाटक गया था। साथ मे काम कर रहे साथी मजदूरों के मुताबिक डब्लू को पेट मे दर्द हुआ। अस्पताल ले जाने से पहले ही रूम मे मौत हो गई।
Advertisement







Users Today : 5
Total Users : 349653
Views Today : 6
Total views : 503079