श्री बंशीधर नगर(गढ़वा)/ उपेन्द्र कुमार
झारखंड सरकार ने बंशीधर महोत्सव को राजकीय महोत्सव घोषित किया है। कोरोना काल के बाद इस साल बंशीधर महोत्सव आयोजित होने का रास्ता साफ हो गया है। पर्यटन, कला, संस्कृति, खेलकूद व युवा कार्य विभाग ने इस संबंध में पत्र जारी कर दिया है। 1 नवंबर विभाग ने इस संबंध में पत्र जारी करते हुए कहा है कि विभागीय संकल्प ज्ञापांक 1669 दिनांक 07/12/2015 द्वारा गठित नियमावली में निहित प्रावधान के आलोक में राज्य स्तरीय पर्यटन संवर्धन समिति के अनुसंशा के आलोक में बंशीधर महोत्सव, श्री बंशीधर नगर(गढ़वा) को राजकीय महोत्सव घोषित किया जाता है। विभाग ने पत्र के माध्यम से बताया कि इस पर विभागीय मंत्री का अनुमोदन प्राप्त है, साथ ही यह अधिसूचना तत्काल प्रभाव से प्रवृत्त होगा।
श्री बंशीधर नगर में स्थापित भगवान श्री बंशीधर मंदिर विश्व प्रसिद्ध है। मंदिर में स्थापित 32 मन शुद्ध सोने से निर्मित प्रतिमा अद्धितीय और अलौकिक है। उसे देखने और दर्शन के लिए पूरे देश के साथ विदेश से भी लोग आते है। सांसद बीडी राम के पहल पर झारखंड सरकार ने पर्यटन पटल पर स्थापित करने के उद्देश्य से बंशीधर महोत्सव कराने का निर्णय लिया था। 2017 और 2018 में यहां पर बंशीधर महोत्सव का आयोजन किया गया था। कोरोना काल के कारण उसके बाद से बंशीधर महोत्सव बंद था। राजकीय महोत्सव घोषित होने के बाद फिर से इसे आयोजित होने की संभावना प्रबल हो गयी है।
Advertisement







Users Today : 23
Total Users : 351197
Views Today : 36
Total views : 505118