श्री बंशीधर नगर: डीसी ने प्रस्तावित बस स्टैंड का किया स्थल निरीक्षण, कहा: जल्द भूमि विवाद को सुलझा लिया जाएगा

श्री बंशीधर नगर/उपेंद्र कुमार
उपायुक्त रमेश घोलप ने सोमवार हेन्हो मोड़ के समीप प्रस्तावित बस स्टैंड का स्थल निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उपायुक्त ने अनुमंडल पदाधिकारी आलोक कुमार से प्रस्तावित बस स्टैंड के भूमि से संबंधित जानकारी प्राप्त किया। निरीक्षण के दौरान एसडीओ आलोक कुमार ने उपायुक्त महोदय को जानकारी देते हुए बताया कि उक्त भूमि 3 एकड़ 16 डिसमिल का प्लॉट है, जिसमें श्री बंशीधर नगर और बहियारी ग्राम की भूमि है। जो सरकारी भूमि है। उक्त भूमि का गलत तरीके से लगान कराया गया था, जिसे 1994 में ही खारिज कर दिया गया। उन्होंने बताया कि उपायुक्त महोदय के ही न्यायालय में मामला चल रहा है, जिसे खारिज होने पर बस स्टैंड निर्माण का मामला प्रारंभ कर दिया जाएगा। उन्होंने उपायुक्त को जानकारी देते हुए बताया कि उक्त भूमि का उपायुक्त के न्यायालय में चलने के बावजूद कई लोगों द्वारा अवैध जमाबंदी कराकर कब्जा कर लिया गया है। निरीक्षण के दौरान उपायुक्त ने बताया कि नगर पंचायत क्षेत्र में बस स्टैंड की भूमि चिन्हित की गई है। जानकारी प्राप्त हुआ है कि उक्त भूमि पर कुछ लोगों द्वारा न्यायालय में मामले चलने के बावजूद अवैध रूप से कब्जा कर लिया गया है। जल्द उक्त मामले पर निष्पादन किया जाएगा और चिन्हित भूमि पर बस स्टैंड निर्माण की प्रक्रिया प्रारंभ कर दिया जाएगा। मौके पर अंचल पदाधिकारी अरुण मुंडा, वार्ड पार्षद नीरज कुमार, अंचल निरीक्षक दुखन राम, 20 सूत्री अध्यक्ष शैलेश चौबे, सिटी मैनेजर रवि कुमार, कनीय अभियंता उदय कुमार सहित कई लोग मौजूद थे।

Advertisement

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

राशिफल

- Advertisement -spot_img

Latest Articles

error: Content is protected !!