भवनाथपुर: कोर्ट के आदेश के बाद विधवा को घर से हटाया गया, ग्रामीणों ने किया विरोध

भवनाथपुर(गढ़वा)/जुल्फिकार
गढ़वा कोर्ट के आदेश पर विधवा महिला को घर से हटाया गया। उक्त दौरान ग्रामीणों ने हंगामा भी किया। उक्त महिला के जमीन को अवैध कब्जा दिखाते हुवे ढोल पिट कर हटाया गया। महिला के साथ उनके अनाथ नाती को हटाने के दौरान बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद थे। जब ढोल बजाया गया तो उस समय अजीबो गरीब स्थिति बन गई। बूढ़ी महिला के पक्ष में सैकड़ो ग्रामीणों ने विरोध किया, लेकिन कोर्ट से आए अधिकारियों व मजिस्ट्रेट को समझने पर आक्रोशित जनता शांत हुई। जिसके बाद महिला के घर पर झंडा लगाया गया।

बूढ़ी महिला ने अपने बयान में कहा की अगर मुझे हटाया जाएगा तो मै मर मिटने को तैयार हूं।  मुझे और मेरे नाती के मरने के बाद ही कोई हटा पायेगा।

Advertisement

*क्या है मामला*
बताते चले कि भवनाथपुर वन कार्यालय के उत्तर दिशा में बिगत पांच दशक पूर्व एक दैनिक कार्य कर रहे मजदूर स्वर्गीय मुखलाल राम वन विभाग में कार्य करता था।  जिसे कुछ जमीन वन विभाग ने झोपड़ी लगा कर रहने एवं  जिओपार्जन कर ने को दिया था।  जिसमे उसके साथ पत्नी शिवकली कुँवर,  पुत्र विष्णुदेव चंद्रवंशी, पतोहू प्रमिला चंद्रवंशी रहते थे। वर्तमान में शिवकली कुँवर और उसके दो नाती साथ मे रहते है बाकी अन्य परिवार को पूर्व में मृत्यु हो चुकी है।  शिवकली कुँवर ने बताया कि उक्त जमीन वन विभाग के द्वारा हमलोगों को दिया गया था। परंतु स्व. अक्षेबर साह के द्वारा फर्जी तरीके से केतार छाता कुंड के स्व. ईश्वर दयाल साह के द्वारा खरीब बिक्री कर मुझे परेशान किए जाने लगा। मामला थाना पुलिस और न्यालय तक पहुची कई बार पैसा देकर खरीदने का प्रयास किया गया नही मानने पर मामला न्यालय में गया। परंतु गरीबी और पैसे कब अभाव के कारण मैं न्यालय में लड़ाई नही लड़ पाई।  इस बीच कई बार भयभीत करने एवं जान से मारने का प्रयास  गई थी। और आज प्रशासन और न्यालय द्वारा मेरे घर को खाली कराया जा रहा है। मेरे जीवन का एक यही सहारा है खाली करूंगी तो मैं बेघर हो जाऊंगी। बृद्ध महिला ने प्रशासन एवं न्यालय से गुहार लगाई है अगर मेरे जमीन खाली कराया गया तो अपनी जान दे दूँगा। और इसकी सारी जिमेवारी प्रशासन एवं न्यालय की होगी। सिविल कोर्ट के नाजिर दीपक कुमार ने बताया कि सिविल जज जूनियर ज्यूडिशियल रवि चौधरी के द्वारा केस नम्बर 30/20 द्वारा आदेश प्राप्त है। जिसमे दो डिसमिस जमीन पर बैजनाथ प्रसाद स्व. इस्वर दयाल साह का कब्जा कराने आए हैं।
इस मौके पर कार्यपालक दंडाधिकारी सह मजिस्ट्रेट निशात अंजुम, थाना के एस आई मुनेश्वर राम विरोधी सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

*जमीन कब्जा करने आए  अधिकारियों को देखकर कई बार वृद्ध महिला बिहोश हुई*

शिवकली कुंवर ने कहा कि अगर मेरी जमीन को अधिकारियों द्वारा कब्जा कर के मेरे कच्चा मकान को गिराते हैं तो  मैं अपने दोनों नातियों के साथ आत्मदाह कर लूंगी।  लोगों से बात करते-करते  वृद्ध विधवा महिला  शिवकली कुंवर बिहोश हो जा रही थी। महिला पुलिस एवं ग्रामीणों द्वारा पानी छिड़क कर होश में लाया जा रहा था।

Advertisement

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

राशिफल

- Advertisement -spot_img

Latest Articles

error: Content is protected !!