धुरकी: करवापहाड़ में विधायक ने किया चेक डैम का शिलान्यास, कहा कि क्षेत्र के विकास के लिए कटिबद्ध

धुरकी(गढ़वा)/बेलाल अंसारी
विधायक भानु प्रताप शाही ने धुरकी प्रखंड क्षेत्र के गनियारीकला पंचायत अंतर्गत आदिम जनजातीय बाहुल्य गांव करवापहाड़ मे चेक डैम का शिलान्यास किया। लघु सिंचाई विभाग से कृषि और गांव का जलस्तर बनाए रखने के लिए 75 लाख रूपये से उक्त चेक डैम का निर्माण किया जाना है। इस दौरान विधायक ने वृद्ध ग्रामीण से शिलापट्ट का अनावरण करवाया। इस दौरान विधायक ने शिलान्यास के बाद ग्रामीणो को संबोधित करते हुए कहा की धुरकी प्रखंड के अत्यंत ही पिछड़े और आदिम जनजातीय समुदाय बाहुल्य करवापहाड़ गांव मे खेतों मे पानी से सिंचाई करने और गांव का जलस्तर बढ़ाने के लिए उनके प्रयास से चेकडैम की स्वीकृती मिली है। शाही ने कहा की वह अपने क्षेत्र के किसी भी धर्म,संप्रदाय और व्यक्ति विशेष को देखकर काम नही करते हैं। वे क्षेत्र के सभी लोगो के सामान्य विकास के लिए कटिबद्ध हैं।कहा कि वह गढ़ और राज दरबार नही बल्कि, आप लोगो की तरह एक आम और साधारण व्यक्ति हैं। उन्होने कहा की आज दो नेता जो कभी अलग-अलग पार्टी मे रहते थे, उन्हें चुनाव मे हराने के लिए एक हो गए हैं। विधायक शाही ने स्पष्ट रूप से कहा की वह गाजर और मुली नही हैं, जो वे लोग उन्हें उखाड़ कर फेंक देंगे। उन्होने कहा की वह जब पिछले कार्यकाल मे विधायक बने थे, तब मुख्यमंत्री रघुवर दास के हाथों धुरकी प्रखंड का सबसे बहुप्रतिक्षित कनहर नदी स्थित बालचौरा मे पुल निर्माण का शिलान्यास किया था। काम भी शुरू हो गया था। इसी दौरान विधानसभा चुनाव के लिए आदर्श आचार संहिता लगा और जेएमएम की सरकार बनी और बालचौरा पुल के काम को एनओसी देने के नाम पर कार्य को लटका दिया गया। विधायक शाही ने कहा की धुरकी- करवापहाड़ गांव मे अब शेष दो काम उन्हें विशेष रूप से करना है। एक धुरकी-मीरचइया -टाटीदीरी पथ से लेकर करवापहाड़ गांव होते हुए सीधा धुरकी नगर पथ स्थित लोलकी गांव तक कालीकरण।स्थानीय ग्रामीणो की मांग पर यहां का मध्य विद्यालय को उच्च विद्यालय का दर्जा दिलाना। इस दौरान भाजपा के इंद्रमणि जायसवाल, एससी मोर्चा के जिलाध्यक्ष सह मंडल प्रभारी लक्षमण राम, विधायक प्रतिनिधी अखिलेश यादव, शशी कमलापुरी, भाजयुमो के मनोज कुमार सिंह, पुर्व प्रमुख विनोद कोरवा, ओमप्रकाश गुप्ता, मंडल महामंत्री मंगल यादव, बीडीसी कुर्बान अंसारी, एकराम खान, कमलेश सिंह गोड़, लाखा यादव, विपिन यादव, तेजु कोरवा सांसद प्रतिनिधी सुदर्शन गुप्ता, मुखिया शंभु गुप्ता, सहादत अंसारी, उपेंद्र चंद्रवंशी सहित अन्य लोग मौजूद थे।

Advertisement

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

राशिफल

- Advertisement -spot_img

Latest Articles

error: Content is protected !!