रमना(गढ़वा)/राहुल कुमार
रमना थाना प्रभारी कृष्ण कुमार कुशवाहा को बालिका उच्च विद्यालय परिसर मे शुक्रवार को शिक्षक,शिक्षेत्तर कर्मी व छात्राओ ने सादे समारोह मे सम्मानित किया। इससे पहले कृष्ण कुमार कुशवाहा विद्यालय के पुस्तकालय व वर्ग कक्ष का मुआयना करते हुए छात्राओं से रूबरू हुए। साथ ही छात्राओं के समस्याओं से अवगत हुए। विद्यालय के प्रभारी प्रधानाध्यापक विनोद कुमार पांडेय के साथ शिक्षक और छात्राओं ने थाना प्रभारी को बुके देकर सम्मानित किया। मौके पर कृष्ण कुमार कुशवाहा ने कहा कि नारी शिक्षा आज के समय में अत्यंत महत्वपूर्ण है। आप सभी शिक्षा दान कर रहे हैं। जो अत्यंत ही सराहनीय है। इस मौके पर विद्यालय के संस्थापक सदस्य महेंद्र प्रसाद गुप्ता, लक्ष्मी प्रसाद साहू, चतुर्भुज महतो, धर्मदेव उरांव, बृंदा कुमारी, प्रियंका कुमारी, पूजा कुमारी, रुबी कुमारी, मोतीचंद राम, रामजी राम सहित विद्यालय की छात्राए मौजूद थे।
Advertisement







Users Today : 11
Total Users : 352440
Views Today : 11
Total views : 506645