रमना(गढ़वा)/राहुल कुमार
उपायुक्त रमेश घोलप के निर्देश के आलोक मे बीडीओ ललित प्रसाद सिंह ने शुक्रवार को बहीयार खूर्द पंचायत के सिरियाटोंगर गांव पहुंचकर मुसहर परिवारों के आर्थिक, सामाजिक और शैक्षणिक स्थिति का जायजा लिया।इस दौरान उन्होंने मुसहर परिवार के सभी सदस्यों का आधार कार्ड व वयस्क परिवारों का जॉब कार्ड बनवाने का निर्देश मौके पर मौजूद पंचायत सचिव को दिया। बीडीओ ने मुसहर परिवारों को आवास, सड़क व पेयजल की सुविधा जल्द उपलब्ध कराने की बात कही। उन्होंने शेष लाभूको को आवास मुहैया कराने को लेकर प्रधान सहायक सह नाजिर को प्रस्ताव तैयार करने का निर्देश दिया। इस दौरान उन्होंने मुसहर परिवार के बच्चों के बीच टॉफी का वितरण किया और सभी बच्चों को स्थानीय आंगनबाड़ी केंद्र और मिडिल स्कूल में नामांकन कराने के लिए अभिभावकों को प्रेरित किया। इस अवसर पर बीडीओ ने सभी परिवारों को कम्बल भी प्रदान किया। मौके पर मुखिया सोनी देवी, प्रधान सहायक सह नाजीर रामानुज शुक्ल, पंचायत सचिव नवनीत कुमार, रोजगार सेवक मनीष कुमार, विरेंद्र बैठा सहित कई लोग मौजूद थे।
Advertisement






Users Today : 1
Total Users : 351125
Views Today : 1
Total views : 505014