गढ़वा जिले के चिनिया थाना क्षेत्र अंतर्गत राजवास गांव में पिकअप पलटने से एक व्यक्ति की मौत हो गयी जबकि 5 अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। मृतक अरुण कुमार चंद्रवंशी हैदरनगर थाना क्षेत्र के सरहु गांव का रहने वाला है। जबकि घायलों की पहचान नही हो पाई है। सभी घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल भेजा गया है। मृतक व घायल सभी जिले में पाइपलाइन का काम करा रही कंपनी एलएनटी के कर्मी है। ये सभी काम करने चिनिया से धुरकी जा रहे थे। राजबास के समिप मोड़ पर अनियंत्रित होकर वाहन पलट गई। जिससे अरुण की घटना स्थल पर ही मौत हो गयी। घटना के बाद पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा। वही शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने की प्रक्रिया जारी थी।
चिनिया में पिकअप वाहन के पलटने से एक व्यक्ति की मौत, 5 घायल
Advertisement
Advertisement







Users Today : 5
Total Users : 349653
Views Today : 6
Total views : 503079