विसुनपुरा(गढ़वा)/राजु सिंह
अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा ट्रस्ट के बैनर तले बंशीधर नगर अनुमंडलीय इकाई द्वारा प्रखंड के पिपरी-कमता और चितरी गांव में कमिटी का विस्तार किया गया।

कार्यक्रम के पूर्व महाराणा प्रताप के चित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्वलित कर जय महाराणा, जय भवानी, जय श्री राम के उद्घोष के साथ कार्यक्रम की शुरुवात की गई।

कार्यक्रम में आए राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राज राजेंद्र प्रताप देव, प्रोफेसर बीडी सिंह और विजय सिंह ने अपने-अपने बात को रखते हुए कहा कि समाज को संगठित करने और अपने पूर्वजों के आदर्श चिन्ह पर चलने, समाज में फैले दहेज प्रथा जैसे कुरीतियों को दूर करने की जरूरत है।
इस दौरान कमिटी का विस्तार किया गया। जिसमें अध्यक्ष दिलीप कुमार सिंह, सचिव प्रियरंजन सिंह, उपाध्यक्ष राघवेंद्र प्रताप सिंह, कोषाध्यक्ष अमित कुमार सिंह, प्रवक्ता राजेश कुमार सिंह, सूचना मंत्री राजु सिंह, संरक्षक राजबली सिंह, दामोदर सिंह, कामाख्या नारायण सिंह को बनाया गया।
मौके पर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा ट्रस्ट के अनुमंडल अध्यक्ष इंदल सिंह, सचिव बंगाली सिंह, कोषाध्यक्ष विनय सिंह, संरक्षक विजय सिंह, सोनू सिंह, रूपेश सिंह बंटू सिंह, दादुल प्रताप देव, ललन देव, श्यामबरन सिंह, विनोद कुमार देव, शंकर प्रताप देव, आलोक देव, कामेश्वर देव, रामानुज प्रताप देव, लाल बहादुर सिंह, बलवंत देव, मुखिया ललित नारायण सिंह सहित काफी संख्या में लोग उपस्थित थे। मंच संचालन आशुतोष शरण सिंह ने किया वही कार्यक्रम की अध्यक्षता नागदेव सिंह ने किया।
Advertisement







Users Today : 26
Total Users : 350898
Views Today : 46
Total views : 504727