सगमा: बीरबल में संचालित पीडीएस डीलर के खिलाफ लाभुकों ने लगाया राशन वितरण में अनियमितता का आरोप, बीडीओ ने जांच की कही बात

सगमा(गढ़वा)/विनोद मिश्रा
जन वितरण प्रणाली के तहत गरीबों को मिलने वाला राशन वितरण में लगातार अनियमितता बरतने की शिकायत आते रहती है। कभी सरकारी मूल्य से अधिक राशि लिए जाने, तो कभी कई महीनों तक राशन नहीं दिए जाने की शिकायत आती है। इसी तरह का एक मामला सगमा प्रखंड अंतर्गत बिरबल गांव से आया है। गांव में संचालित महिला विकाश समिति (दुर्गवाती कुंवर) और गांव के रोहनिया टोला के डीलर सुरेश राम पर राशन वितरण में अनियमितता बरतने का आरोप लगा है। इसे लेकर ग्रामीणों ने दर्जनों की संख्या में बिरबल पंचायत सचिवालय पहुचकर मुखिया इंद्रजीत कुशवाहा से शिकायत किया। डीलर के खिलाफ राशन गबन करने और राशन कम देने का आरोप ग्रामीणों ने लगाया है। आवेदन देने वाले लाभुक कबिता देवी, सुरेश प्रसाद यादव, देव कुमार यादव, हकीम अंसारी, राजकुमार विश्वकर्मा, नंदकिशोर यादव, भवनी देवी, पनपतिया देवी, सैरुन बीबी, पनवर्ती देवी, महेंद्र राम, इस्लाम अंसारी, गंगा साह, नंदलाल राम, राजेन्द्र राम, महबूब अंसारी, विकाश कुमार, नजबुन बीबी, किताबिन बीबी, सैदून निशा, जिलेबन बीबी, दरगाही राम, सरयू साव,सोबरन चन्द्रवंशी, जैमुदिन अंसारी, महेंद्र साह, नबीजान अंसारी, रामनेवाज राम सहित अन्य लाभुकों ने बताया कि जनवितरण प्रणाली के दुकानदार हर माह हेराफेरी कर अनाज कम दे रहे है। इसतरह की स्थिति एक मुफ्त राशन व एक रुपये देकर लेने के कारण उत्पन्न हो रहा है ।
किसी महीने में पैसा वाला राशन देकर कहा जाता है कि मुफ्त वाला राशन नहीं आया है। जबकि प्रत्येक माह दोनों प्रकार का राशन मिलता है। लाभुकों ने कहा कि जन बितरण प्रणाली दुकानदार मनमानी किया करते है। राशन वितरण के तीन से पांच दिन पहले पूर्व में ही पाश मशीन में अंगूठा लगा लिया जाता है। जबकि अंगूठा लगाकर पर्ची भी नही दिया जाता है।
जब राशन लेने के लिए जाते है एक दो दिन कर कई दिनों तक टालमटोल किया जाता है।

इस संबंध में मुखिया इंद्रजीत कुशवाहा से पूछ जाने पर उन्होंने बताया कि डीलर के द्वारा लाभुक को दो माह का अंगूठा लगाकर एक माह के सिर्फ राशन दिया जा रहा है। पिछले माह भी डीलर की शिकायत लाभुक द्वारा दिया गया था। जिसके बाद सभी डीलर को चेतावनी देते हुए फटकार लगाते हुए सभी लाभुक का राशन देने के लिए निर्देश दिया गया था। मौके पर विधायक प्रतिनिधि धर्मजीत यादव सहित काफी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे।
डीलर सुरेश राम से पूछे जाने उन्होंने कहा कि लाभुक द्वारा जो मुखिया को आवेदन सौपा गया है, वह पूरी तरह निराधार है। उन्होंने कहा कि ऊपर से पूरा राशन नही मिला है। इसी कारण से नवंबर महीना का राशन नही वितरण किया गया है। ग्रामीणों के राय व सहमति से एक पाव राशन काटा जाता है। जो हनलोग के ऊपर से राशन तौल कर नही दिया जाता है।

इधर आपूर्ति पदाधिकारी सह सगमा बीडीओ सत्यम कुमार से पूछे जाने उन्होंने बताया कि लाभुकों द्वारा मिले आवेदन के आलोक में इसकी जांच किया जाएगा। आरोप सही पाए जाने पर डीलरों के खिलाफ कानूनी कार्यवाई की जाएगी।

Advertisement

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

राशिफल

- Advertisement -spot_img

Latest Articles

error: Content is protected !!