ऐतिहासिक श्री बंशीधर महोत्सव का आयोजन मुख्यमंत्री का संकल्प
महोत्सव को लेकर मंत्री मिथिलेश उत्साहित
गढ़वा/हिंदुस्तान की आवाज़
बंशीधर महोत्सव की तैयारी को लेकर प्रशासन पूरी तरह एक्टिव है। बंशीधर महोत्सव को लेकर जिला पर्यटन संवर्द्धन परिषद की हुई बैठक की गई है। इस बैठक में मंत्री के प्रतिनिधि के रूप में झामुमो प्रवक्ता धीरज दुबे ने भाग लिया। इस संबंध में जानकारी देते हुए झामुमो प्रवक्ता धीरज कुमार दूबे ने कहा कि इस बार श्री बंशीधर महोत्सव का आयोजन ऐतिहासिक होगा। बताया कि खतियानी जोहार यात्रा के सिलसिले में गढ़वा आये मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ऐतिहासिक श्री बंशीधर महोत्सव के आयोजन का संकल्प व्यक्त कर चुके हैं। गढ़वा विधायक सह मंत्री मिथिलेश कुमार ठाकुर महोत्सव के आयोजन को लेकर उत्साहित हैं और उसकी सफलता से जुड़े एक एक बिंदु पर काम कर रहे हैं। बैठक में मंत्री मिथिलेश कुमार ठाकुर के प्रतिनिधि के रूप में उपस्थित धीरज कुमार दूबे ने आयोजन को ऐतिहासिक बनाने पर खासा जोर दिया। उन्होंने कुछ आवश्यक सुझाव दिए। बैठक में श्री दूबे ने जानकारी दी कि मंत्री मिथिलेश कुमार ठाकुर ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को को पत्र लिखकर ऐतिहासिक और धार्मिक महत्व वाले स्थान नगर ऊंटारी रेलवे स्टेशन, सिविल कोर्ट, उपकारा प्रखंड, अंचल, अस्पताल, हाईस्कूल, मिडिल स्कूल, थाना, महिला थाना, सभी बैंक, डाकघर समेत सभी सरकारी और गैर सरकारी संस्थानों का नाम बदलकर श्री बंशीधर नगर करने का आग्रह किया है।उन्होंने जिला प्रशासन से श्री बंशीधर मंदिर के ऐतिहासिक और धार्मिक महत्व को प्रकाश में लाने के लिए देश के दूसरे धार्मिक और ऐतिहासिक स्थल काशी, मथुरा, अयोध्या की तरह नगर ऊंटारी रेलवे स्टेशन भवन और प्लेटफॉर्म पर श्री बंशीधर मंदिर के प्रारूप को दर्शाने के लिये जिला के पहल करने का अनुरोध किया। श्री दूबे ने महोत्सव के पूर्व रेलवे स्टेशन से एनएच 75 और भवनाथपुर रोड में स्ट्रीट लाईट, एनएच 75 से श्री बंशीधर मंदिर तक स्थाई स्ट्रीट लाइट लगाने, मंदिर परिसर में लगे खराब स्ट्रीट लाइट को बदलकर दुरुस्त करने व श्री बंशीधर नगर शहर के हनुमान चौक भवनाथपुर मोड़ के निकट और चेचरिया पुल के पास स्थापित हाई मास्ट लाइट को चालू करने पर जोर दिया।
Advertisement








Users Today : 1
Total Users : 351860
Views Today : 1
Total views : 505947