धुरकी(गढ़वा)/बेलाल अंसारी
धुरकी प्रखंड मुख्यालय स्थित वन परिसर कार्यालय मे झारखंड मुक्ति मोर्चा प्रखंड इकाई द्वारा दिशोम गुरु शिबु सोरेन का जन्मदिन मनाया गया। इस दौरान उनके तस्वीर के समीप केक काटकर और एक दुसरे को केक खिलाकर जश्न मनाया गया। पुर्व जिला परिषद सदस्य जानकी सिंह और धीरेंद्र यादव ने बताया की झारखंड को बिहार से अलग कर राज्य बनाने वाले वीर नेता शिबु सोरेन आज प्रत्येक झारखंडी मुलनिवासी के हृदय मे बसे हैं। दिशोम गुरू गरीब, दलित आदिवासी मुलनिवासी पर हो रहे अत्याचार के खिलाफ न्याय की लड़ाई लड़ी थी। शिबु सोरेन के निस्वार्थ समर्पण भरे आंदोलन के बदौलत आज हम सभी झारखंडी के वासी है। वही इस दौरान जिला कार्यसमिति सदस्य जानकी सिंह, अफजल अंसारी, उप प्रमुख धर्मेन्द्र यादव, महिला प्रखंड अध्यक्ष पचिया देवी, अख्तर अंसारी, शंकर यादव, पंचायत अध्यक्ष उमेश राम, असगरअंसारी सिवकुमार कोरवा, अनिल कोरवा उपस्थित थे।
Advertisement






Users Today : 13
Total Users : 351818
Views Today : 15
Total views : 505902