विसुनपुरा(गढ़वा)/राजू सिंह
नेहरू युवा केंद्र द्वारा मझिगावां में सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। राष्ट्रीय युवा स्वयंसेवक पूजा सिंह के नेतृत्व में युवा सप्ताह के तहत यह कार्यक्रम आयोजित हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ मुखिया प्रतिनिधि अजीत कुमार पांडेय, हनुमान मंदिर युवा क्लब के अध्यक्ष राजा कुमार और अंजली कुमारी ने संयुक्त रूप से स्वामी विवेकानंद जी के तस्वीर के समक्ष दीप प्रज्वलित कर व पुष्प अर्पित कर किया।
तत्पश्चात अजीत कुमार पांडेय द्वारा स्वामी विवेकानंद जी के जीवनी पर चर्चा किया गया।
वहीं राष्ट्रीय युवा स्वयंसेवक पूजा सिंह द्वारा युवाओं को बताया गया कि स्वामी विवेकानंद जी आज युवाओं के प्रेरणा स्रोत हैं। भारतीय इतिहास के सबसे प्रभावशाली युवाओं में से एक थे। उनके विचारों को आज के युवाओं को अपनाना चाहिए। कार्यक्रम में प्रथम स्थान कंचन कुमारी, द्वितीय स्थान अंजली कुमारी, तृतीय स्थान कंचन कुमारी ने प्राप्त किया।
इस कार्यक्रम में हनुमान मंदिर युवा क्लब व गर्ल्स युवा क्लब के सदस्य रूबी कुमारी, पुष्पांजलि सिंह, वर्षा सिंह, विनय कुमार चंद्रवंशी, ब्यूटी कुमारी, शशी सिंह, गुंजा कुमारी, रागिनी कुमारी, सुनैना कुमारी, पायल कुमारी, चांदनी कुमारी, पूर्व राष्ट्रीय युवा स्वयंसेवक खुशबू कुमारी व अन्य ग्रामीण उपस्थित थे।
Advertisement