रांची में हुए हिंसक प्रदर्शन के बाद बंद इंटरनेट सेवा को फिर से बहाल कर दी गई है। शनिवार देर रात सेवा बहाल की गई। लेकिन धारा 144 अभी भी लागू है। वही प्रशासन ने पूरे झारखंड को हाई अलर्ट में रखा है। सरकार व पुलिस लोगों से संयम बरतने की अपील कर रही है।
राजधानी में स्थिति कंट्रोल में है। इसे देखते हुए शनिवार मथ्य रात्रि से इंटरनेट सेवा बहाल कर दी गई है। हालांकि अभी भी रांची में धारा 144 लागू है। दूसरी तरफ उपद्रवियों की पहचान की कवायद जारी है। अभी तक की जानकारी के मुताबिक लोउर बाजार थाना, हिंदपीढ़ी थाना और डेली मार्केट थाना में 20 से ज्यादा लोगों के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज की गई है। वहीं मेनरोड से लेकर हिंदपीढ़ी के बीच अभी भी पुलिस बल तैनात है।
आपको बता दें कि शुक्रवार शाम 8 बजे से रांची में इटरनेट सेवा बंद कर दी गई थी क्योंकि उपद्रवियों की पुलिस के साथ झड़प और फायरिंग के बाद कई फेक वीडियो के जरिए माहौल बिगाड़ने की कोशिश की जा रही थी। फिलहाल पुलिस तमाम सोशल मीडिया साइट को खंगाल रही है, जिसके जरिए दुष्प्रचार किया जा रहा है।






Users Today : 10
Total Users : 351757
Views Today : 12
Total views : 505818