रंका(गढ़वा)/तौहिद आलम
प्रखंड क्षेत्र स्थित एनएच 343 पर एक बाइक और टेलर में जोरदार टक्कर की घटना में एक व्यक्ति की मौत हो गयी। जबकि बाइक सवार एक व्यक्ति बाल-बाल बच गए। मृतक की पहचान बैरगढ़ निवासी सुदामा भुइयां के रूप में की गई है। घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार सुदामा भुइयां और शिवपूजन यादव बाइक से नावाडीह से छेका करके लौट रहे थे। इसी दौरान रंका पुल के समीप छत्तीसगढ़ रूट से आने वाले एक टेलर से उनकी टक्कर हो गयी, जिससे सुदामा की घटनास्थल पर ही मौत हो गुई। वही घटना की सूचना पाकर पहुंचे थाना प्रभारी शंकर प्रसाद कुशवाहा ने शव कोअपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम में भेजने की प्रकिया शुरू कर दी थी।। वही पुलिस ने घटना की जानकारी परिजनों को दे दिया है। घटना के बाद बड़ी संख्या में लोग घटनास्थल पर जमा थे।
Advertisement







Users Today : 27
Total Users : 351886
Views Today : 36
Total views : 505982